होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

कुचाई में झारखंड राज्य फसल राहत योजना पर हुई समीक्षा बैठक

By Goutam

Published on:

 

कुचाई

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट-उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ सुजाता कुजूर के अध्यक्ष में झारखंड राज्य फसल राहत योजना को लेकर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरिलाल राम, कल्याण पधाधिकारी सुरेश कोड़ा, जनसेवक व सभी कृषक मित्र उपस्थित हुए।

Provider 1 Provider 2

मौके पर बीडीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि फसल राहत योजना मे आवेदन भरने का समय 30 नवंबर तक रखा गया है।जो भी किसान अभी तक आवेदन नही किए हैं कृषक मित्र उनका आवेदन समय रहते प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन करवाए। बीटीएम राजेश कुमार ने कहा कि सार्वजनिक धन और किसानों के कल्याण दोनों को सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा झारखंड राज्य फसल राहत योजना चल रही है। यह किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल छती के मामले में सुरक्षा कवच प्रदान करने तथा एक निश्चित आर्थिक सहायता प्रदान करने की संकल्प को पूरा करेगा।

उन्होंने कहा कि यह योजना मुख्य रूप से किसी भी प्राकृतिक आपदा और प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण फसल क्षति की स्थिति में कृषकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।उन्होंने कहा कि प्रखंड सुखाग्रस होने पर कृषकों को 30से 50% होने पर 3000 रूपये प्रति एकड़ एवं 50% से ऊपर सूखाग्रस्त होने पर ₹4000 एकड़ भुगतान किया जाएगा। बीएओ हरिलाल राम ने कहा कि सूखा प्रभावित का निर्धारण क्रॉप कटिंग से किया जाएगा।

Provider 1 Provider 2

इस दौरान मुख्य रूप से जनसेवक सुभाष हांसदा कृष्णा साहू सुखलाल मुंडा विमल प्रधान आदि उपस्थित थे।

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment