Advertisement

छठ पर्व एवं बड़ौदा घाट जाने वाले सड़क पर पुल निर्माण के लिए NOC की मांग पर DC से मिले विधायक संजीव सरदार

By Goutam

Published on:

छठ पर्व

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के आयोजन को लेकर विधानसभा क्षेत्र के बागबेड़ा वासियों द्वारा की गई विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु विधायक संजीव सरदार मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की।   

Advertisement
Advertisement

विधायक ने क्षेत्र की मुख्य समस्या बागबेड़ा से बड़ौदा घाट जाने वाले सड़क की पुलिया जर्जर होने के कारण इस मार्ग को वाहनों के लिये बंद कर दिए जाने से श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी का स्थाई समाधान निकाले जाने का निर्देश उपायुक्त को दिया। इसके अलावे छठ पर्व के पूर्व बड़ौदा घाट, कुसुम घाट,पत्थर घाट समेत अन्य घाटों की साफ सफाई कराने, बागबेड़ा कॉलोनी में प्रशाशनिक स्तर पर कित्रिम घाट का निर्माण कराने एवं मुख्य सड़कों पर लाइट की व्यवस्था की मांग करने की मांग भी विधायक ने उपायुक्त से की। 

Dayal Builder
Srinath

मौके पर विधायक ने कहा कि बागबेड़ा से बड़ौदा घाट जाने वाले पुल को जर्जर घोषित कर दिए जाने के बाद इस सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इस पुल निर्माण की मंजूरी को लेकर योजना भी पारित कर दिया गया था पर रेलवे द्वारा एनओसी नही दिए जाने के कारण इस पुल का निर्माण कार्य लटक गया है। उपायुक्त अपने स्तर से प्रयास करे ताकि इस पुल का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि छठ पर्व में श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु प्रशासन कुछ अस्थाई व्यवस्था करें।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp