होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

कुचाई के जुगीडी में वनाधिकार पत्थरगड़ी का मनाया स्थापना दिवस, जंगल को हरा भरा रखने का लिया संकल्प

By Goutam

Published on:

 

कुचाई

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत तिलोपदा पंचायत के जुगीडी में शुक्रवार को तृतीय वनाधिकार पत्थर गाड़ी स्थापना दिवस मनाया गया।

Provider 1 Provider 2

मालुम हो कि इस ग्राम सभा को झारखंड सरकार ने 2020 को ही वनाधिकार कानून 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षक, पुनुरुज्जीवित तथा प्रबंधन का अधिकार और उपयोग का अधिकार कुल 163 एकड़ 18 डी पर वनाधिकार प्रमाण- प्रत्र निर्गत किया है। पूर्व में यहाँ‌ की जंगल की स्थिति बहुत ही खराब‌ था। उस समय वन विभाग संयुक्त वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति गठन‌ कर सुरक्षा कर रहे थे बावजूद भी जंगल का घनत्व नगण्य होता रहा है। इसी बीच में वनाधिकार कानून 2006 आया साथ ही झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के नेतृत्व में सामुदायिक वनाधिकार प्रमाण-पत्र के लिए दावा पत्र भरा गया।

वन विभाग ने गैर देशीय वृक्षों का रोपण‌ किया था।जिसे नष्ट कर‌ प्राकृतिक पौधों का सृजन किया और संरक्षण,पुनुरुज्जीवित तथा प्रबंधन‌ का काम शुरू किया जो आज इस ग्राम में जंगल की स्थिति संतोषजनक है। वहीं केंद्रीय सदस्य सोहन लाल ने कहा कि वन विभाग को ग्राम सभा से मिलकर वनों के विकास के लिए गति बिधि करना चाहिए न कि जाल सही के रूप में। बिना ग्राम सभा के सहयोग से जंगल का विकास करना कदापि संभव नहीं है। वन विभाग के गलत कार्ययोजना के‌ कारण जंगल का घनत्व में बहुत ही कमी आया है और जलवायु का संतुलन बिगड़ा हुआ है। जो जैवविविधताओ पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

Provider 1 Provider 2

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के केन्द्रीय सदस्य सोहन लाल कुम्हार,प्रखण्ड प्रभारी भारत सिंह मुण्डा, मुखिया करम सिंह मुंडा धर्मेंद्र सिंह मुंडा बोध सिंह भूमिज,गणेश भूमिज,सुखराम सिंह मुण्डा‌ सुरेश सोय आदि उपस्थित थे।

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment