Advertisement

खरसावां में झापा पार्टी की हुई बैठक, युवाओं के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास करेगी झापा-कुजूर

By Goutam

Published on:

खरसावां

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): आगामी 2024 में होने वाली विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर झारखंड पार्टी भी कमर कस ली है। वहीं गुरुवार को खरसावां में झापा पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद बिहारी कुजूर के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित कर कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से झारखंड पार्टी खरसावां प्रखंड के अल्पसंख्यक मोर्चा के ‌अध्यक्ष मो मोइनुद्दीन अंसारी एवं शोएब अंसारी को उपाध्यक्ष बने।

Advertisement
Advertisement

मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद बिहारी कुजूर ने कहा कि झारखंड पार्टी जमीनी स्तर का पार्टी है। जिसमें हर वर्ग के लोग एवं कार्यकर्ता को साथ लेकर चलता है। उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी क्षेत्र के युवाओं के साथ मिलकर विकास करेगी। बैठक में झारखंड पार्टी की विस्तार एवं संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा की गई।

Dayal Builder
Srinath

बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद बिहारी कुजूर, सालिग्राम उरांव, मोहम्मद जसीम अंसारी, सुधीर मुंडा, मोहम्मद मोहिद्दीन अंसारी, मोहम्मद शोएब अंसारी आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp