Advertisement

आदित्यपुर : नशे के खिलाफ आदित्यपुर पुलिस लागातार कार्रवाई कर रही है, मुस्लिम बस्ती से ब्रॉउन शुगर खरीद बिक्री के मामले में तीन युवकों को दबोचा, 80 पुड़िया ब्रॉउन शुगर बरामद…

By Goutam

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर खरीद -बिक्री करते तीन युवक को ब्राउन शुगर के साथ आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हाशिल की है. गिरफ्तार किए गए तीनों युवक रांची व गुमला के रहने वाले हैं.

Advertisement
Advertisement

 

Srinath

बता दे प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सरायकेला को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के पास कुछ युवक नीले रंग की कार में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने पहुंचे हैं तभी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के द्वारा निर्देश देते हुए मौके से युवकों को दबोचा गया जिनके पास से पुलिस ने 80 पुड़िया में कुल 4.4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया, पुलिस ने तीनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार युवको की पहचान रांची ज़िला निवासी अमनदीप बाड़ा, गुमला ज़िला निवासी प्रीतम उरांव, रांची के प्रवीण तिग्गा के रूप मे की गयीं हैं.

Advertisement

 

वहीं, पुलिस पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने ब्रॉउन शुगर खरीद- बिक्री की बात स्वीकार की गई है. जिसके बाद पुलिस द्वारा संबंधित मामलों में कांड दर्ज कर युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ताजा खबरें

WhatsApp