Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, आरोपी विशाल महतो गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : आदित्यपुर थाना पुलिस ने आपराधिक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, पुलिस की कार्रवाई में वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर विधिवत जब्त कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह गांव निवासी 20 वर्षीय विशाल महतो के रूप में हुई है, वह मोतीलाल महतो का पुत्र बताया जाता है.

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार, आदित्यपुर थाना कांड संख्या 211/26 में दर्ज मामले के अनुसंधान के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की और उसे गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होंडा एसपी शाइन मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच-22एफ-9956 है, को भी बरामद कर जब्त कर लिया.

Dayal Builder
Srinath

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं, मामले के अन्य पहलुओं और संभावित संलिप्तताओं को लेकर पुलिस का अनुसंधान जारी है. आदित्यपुर पुलिस की इस कार्रवाई को मामले के अनुसंधान में अहम सफलता के रूप में देखा जा रहा है.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp