Advertisement

आरआईटी : थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ राधास्वामी नदी घाट में की छापेमारी…

By Balram Panda

Published on:

आरआईटी / Balram Panda : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने मंगलवार की सुबह एसडीओ पारुल सिंह के आदेश पर राधास्वामी नदी घाट पर छापामारी की. जहां पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. बता दे कि एसडीओ को लगातार नदियों से अवैध बालू उठाव की सूचना मिल रही थी. सूचना पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने जिला के सभी थाना प्रभारियों को आदेश देते हुए छापामारी कर कार्रवाई करने की निर्देश दिए.

Advertisement
Advertisement

 

Srinath

जहां आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित राधास्वामी नदी घाट पर अचानक छापामारी की गई लेकिन घाट से बालू खनन करते किसी को भी नहीं पाया गया. मौके पर थाना प्रभारी सागर लाल महथा के साथ एसआई गौतम कुमार, एसआई दुर्गा तिर्की, टाइगर उमा शंकर सिंह, संतोष राय समेत दलबल के साथ पहुँचे थे.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp