Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

झारखंड सरकार द्वारा एसटी एससी को 50 वर्ष से पेंशन देने का निर्णय ऐतिहासिक : पुरेंद्र

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर : झारखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे होने की खुशी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड में एसटी- एससी को 50 वर्ष की आयु से ही पेंशन दिए जाने की घोषणा का आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने स्वागत किया है और इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि वे पिछले 1 वर्ष से वृद्धावस्था, विधवा एवं स्वामी विवेकानंद नि:शक्तता पेंशन की राशि को ₹2000 प्रति माह किए जाने की मांग को लेकर प्रयासरत हैं.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने बताया कि इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अंचल अधिकारी, गम्हरिया के माध्यम से दो बार मांग पत्र प्रेषित किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार से रोड एक्सीडेंट में मृतक के आश्रित को मिलने वाले एक लाख की सहायता राशि को बढ़ाकर 4 लाख किए जाने की मांग की गई है.

Advertisement

 

पुरेंद्र नारायण सिंह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार से सभी के लिए पेंशन राशि मिलने की उम्र सीमा 50 वर्ष किए जाने की मांग पर विचार करने का अनुरोध किया है. संवाददाता सम्मेलन में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे शिक्षाविद एस डी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार, संतोष कुमार सिंह यादव उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp