Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आरआईटी : बच्चों की परेशानी देख आगे आईं पार्षद उत्तरा प्रधान, निजी खर्च से विद्यालय में कराया ढलाई कार्य, बारिश के पानी पर लगाई रोक…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda: आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 25 के असंगी स्थित ओड़िया मध्य विद्यालय में बारिश के दौरान बाहर का पानी विद्यालय परिसर में प्रवेश करने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, बच्चों की इस समस्या को देखते हुए स्थानीय पार्षद श्रीमती उत्तरा प्रधान ने पहल करते हुए अपने निजी खर्च से विद्यालय के प्रभावित हिस्से में ढलाई का कार्य कराया.

Advertisement
Advertisement

बारिश के दौरान पानी के विद्यालय परिसर में प्रवेश करने की समस्या को कम करने के उद्देश्य से किए गए इस छोटे से प्रयास से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है, पार्षद ने कहा कि विद्यालय और बच्चों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, सीमित संसाधनों के बावजूद जनहित में जो संभव होगा, उसे अपने स्तर से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा.

Dayal Builder
Srinath

पार्षद के इस पहल की विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने सराहना करते हुए उनके प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में पानी प्रवेश करने से बच्चों को काफी परेशानी होती थी, ढलाई कार्य से समस्या को कम करने में मदद मिलेगी.

Advertisement

स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधि द्वारा अपने निजी खर्च से कराया गया यह कार्य क्षेत्र में जनहित के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है, हालांकि यह स्थायी समाधान की दिशा में एक छोटी पहल है, लेकिन इससे विद्यालय के विद्यार्थियों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है.

ताजा खबरें

WhatsApp