Advertisement

हेमंत सोरेन संदेश रथ “न्याय यात्रा” पंहुचा कालिकापुर पंचायत, लोगों को दिया पूर्व सीएम शिबु सोरेन, हेमंत सोरेन और सीएम चम्पई का सन्देश

By Goutam

Published on:

जनसंवाद/जमशेदपुर: हेमंत सोरेन संदेश रथ “न्याय यात्रा” बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी की अगुवाई में कालिकापुर अंचल के गांव बालिजुड़ी ,खड़गु, रिमड़ा, रंगा मटिया और ओड़का बेड़ा होते हुए कालिकापुर पहुंचा, जहां पर भोजनावकाश हुआ उसके बाद धिरोल गांव के सभी टोला में एलईडी गाड़ी के माध्यम से डॉक्यूमेंट्री सिनेमा दिखाया गया। उसके बाद साप्ताहिक हाट बाजार कालिकापुर “न्याय यात्रा” पहुंचकर लोगों के बीच में गुरुजी शिबु सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संदेश आम ग्रामीणों के बीच पहुंचाया गया।  

Advertisement
Advertisement

इस कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी बबलू चौधरी ,जिला संगठन सचिव विद्यासागर दास, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ,उपाध्यक्ष हितेश कुमार भकत, चक्रधर महतो, सचिव भुवनेश्वर सरदार, संगठन सचिव रमेश सोरेन, पंचायत अध्यक्ष शिबू सोरेन, पंचायत अध्यक्ष दाखिल टुडू, पंचायत सचिव रवींद्र मुर्मू, प्रमोथो दास, शिवचरण हांसदा (गुरू जी), रघुनाथ हांसदा, घासी राम हांसदा, सचिन कैवरत, आशीष कुमार भकत, सचिन सीठ, मनोज भकत, रामू पात्रो, कुंवर हांसदा, दुख मारडी, राहुल भकत, भुगलू टुडू, दादा सावना मार्डी, राम कालिंदी, जूनियर बास्के, राकेश गुप्ता एवं काफी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थें।

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp