Advertisement

वाहनों पर पैनी नजर रख रही एसएसटी की टीम, जुगसलाई में एसआई अभय कुमार के नेतृत्व में नकदी, शराब समेत सभी वस्तुओं की हो रही सघन चेकिंग

By Goutam

Updated on:

एसएसटी

जनसंवाद, जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र और जमशेदपुर शहर में कई स्थानों पर चेकनाका लगाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जुगसलाई रेलवे अंडर ब्रिज के समीप रंग गेट के सामने भी चेकनाका बनाया गया है। चेकनाका पर प्रतिनियुक्त स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) टीम के द्वारा सभी छोटे–बड़े वाहनों की तलाशी ली जा रही है। मंगलवार की दोपहर में एसएसटी के पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त सब इंस्पेक्टर अभय कुमार के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलते हुए देखा गया। यहाँ प्रतिदिन चांज अभियान चलाया जा रहा गया।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान प्रतिनियुक्त स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) सभी छोटे–बड़े वाहनों के साथ लग्जरी वाहनों की भी तलाशी कर रही है।  हर चार पहिया वाहन को रोककर कार की डिक्की, डैशबोर्ड, सीट आदि की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दौरान वीडियोग्राफी भी कराया जा रहा और सभी वाहनों का डिटेल्स भी रजिस्टर में नोट किया जा रहा है। साथ ही चेकनाका के सामने से गुजरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की भी सघन चेकिंग की जा रही है, और तसल्ली मिलने के बाद ही वाहनों को वहां से गुजरने दिया जा रहा है।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर उपस्थित सब इंस्पेक्टर अभय कुमार ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर एसएसटी द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दो पहिया/चार पहिया एवं छोटे-बड़े वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। वाहनों से संबंधित दस्तावेज का भी जांच किया जा रहा है, ताकि वाहनों के माध्यम से नकदी, शराब और अवैध सामानों की हेरा-फेरी न हो सके।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp