Advertisement

मंत्री बन्ना गुप्ता ने क्षेत्र के विकास को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- जवाबदेही के साथ काम करें, बख्शे नहीं जाएंगे जनविरोधी कार्य करनेवाले अधिकारी 

By Goutam

Published on:

मंत्री बन्ना गुप्ता

जनसंवाद, जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, वरीय महाप्रबंधक जुस्को आर के सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को क्षेत्र के त्वरित विकास हेतु आवश्यक निर्देश दिये।

Advertisement
Advertisement

इस बावत सभी बस्तियों में पेयजल एवं नियमित विद्धुत आपूर्ति कराये जाने, क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई एवं घरों से कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बरसात से पूर्व सभी बड़े नाला की सफाई किये जाने, क्षेत्र में नियमित फॉगिंग किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सरकार के जनहित के योजनाओं को एवं विकास कार्यों के योजनाओं को धरातल पर लाने, कदमा-सोनारी के मुख्य मार्गों में पार्किंग व्यवस्था को सुगम करने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसे अहम विषयों पर माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने निर्देश दिये हैं।

Dayal Builder
Srinath

समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने की दायित्व मेरी है, और जनहित के मुद्दों पर मैं कोई समझौता नहीं करूँगा। जनता के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। अतः सभी अधिकारीगण संवेदनशील होकर जनाकांक्षाओं को पूर्ण करने हेतु तत्परता से और जवाबदेही के साथ काम करें। अन्यथा जनविरोधी कार्य करनेवाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे इस बात को अधिकारी अपने जेहन में रखें।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp