जनसंवाद, जमशेदपुर: आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के जन्मदिन के अवसर पर सरायकेला-खरसवाँ के आजसू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह के नेतृव में बर्मामाइंस स्थित हिंद आश्रम में वहां रहने वालों के साथ केक काट कर सुदेश महतो का जन्मदिन मनाया।
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के जन्मदिन के अवसर पर 21 जून यानी शुक्रवार को जमशेदपुर में धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया। आजसू पार्टी के सरायकेला खरसवाँ जिला के युवा जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह ने सुदेश महतो के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक खास इंतजाम किया था।
सन्नी सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित हिंद आश्रम में सुप्रीमो सुदेश महतो का जन्मदिन मनाया गया। उन्होने आश्रम में मौजूद लोगों के साथ केक काटकर इस दिन को खास बनाया। साथ ही लोगों के बीच भोजन सामग्री का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजा टुडू, गम्हारिया प्रखंड उपाध्यक्ष जान सिंह तामसोय, वरिष्ठ कार्यकर्ता मलकीत सिंह, सोनू, रवींद्र मार्डी आदि मौजूद थे।

































