Advertisement

सरायकेला खरसावां के गम्हरिया निवासी मनप्रीत सिंह ने थामा लोजपा का दामन, झारखंड प्रदेश (खेल और संस्कृति) अध्यक्षा ममता रंजन ने पार्टी का अंग वस्त्र ओढ़ाकर दिलाई सदस्यता

By Aman Kumar Ojha

Updated on:

जनसंवाद, सरायकेला/आदित्यपुर(अमन कुमार ओझा): सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया निवासी मनप्रीत सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विचारधाराओं से प्रेरित होकर अपने तमाम समर्थ को संग पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत तमाम नए सदस्यों द्वारा प्रदेश अध्यक्षा को फूलों का गुलदस्ता देकर किया गया।

Advertisement
Advertisement

वहीं कार्यक्रम का संबोधन जमशेदपुर लोजपा के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड लोजपा खेल और संस्कृति की प्रदेश अध्यक्षा ममता रंजन, कोल्हान प्रभारी सह प्रदेश सचिव प्रीतम कौर उपस्थित थी। तमाम नए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता रंजन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्र मंत्री चिराग पासवान के कुशल नेतृत्व को देखते हुए आज देश और प्रदेश में बड़े स्तर पर लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जब से राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्र मंत्री चिराग पासवान हाजीपुर लोकसभा से जीत हासिल की है वह निरंतर रूप से लोकसभा में शोषित, वंचित समाज की आवाज बन रहे हैं। युवा, महिलाएं बड़े ही तेजी से उनके विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Srinath

झारखंड राज्य में भी पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि जनशक्ति पार्टी आदिवासी, दलित, पिछड़े, किसान एवं मजदूर के लिए नियमित रूप से आवाज उठा रहे हैं एवं उन्हें हक और अधिकार दिलाने का काम कर रहे हैं। अपने संबोधन में ममता रंजन ने कहा की झारखंड प्रदेश लोजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में पार्टी को एक अलग मजबूती मिली है। वह एक ऐसे व्यक्ति है जो पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को अपने परिवार की तरह लेकर चलते हैं एवं हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता के लिए दिन रात खड़े रहते हैं।

Advertisement

पत्रकारों से बातचीत के दौरान लोजपा खेल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनप्रीत सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी द्वारा जताए गए भरोसे एवं दी गई जिम्मेदारी को हर संभव पूरा करने का पूर्ण प्रयास करूंगा एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचने का काम करूंगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा ममता रंजन, झारखंड प्रदेश सचिव सह कोल्हान प्रभारी प्रीतम कौर, प्रदेश सचिव सुमन शर्मा, मनोज पासवान, जमशेदपुर लोजपा के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, सरायकेला लोजपा जिला अध्यक्ष रंजीत पांडे, सरायकेला खरसावां जिला खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनप्रीत सिंह सैनी, जमशेदपुर खेल संस्कृति जिला अध्यक्ष सुनैना देवी, मानगो लोजपा नगर निगम अध्यक्ष अंजू देवी, विशाल सिंह युवराज सिंह, ममता देवी, सिमरन कौर, पूनम देवी, मनीष तिवारी, दीपक सिंह, प्रिया रंजन सिंह, राजीव कुमार, इनायत खान, राजेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp