Advertisement

पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने घर नहीं टुटने देने का भुईंयाडीह के लोगों को दिलाया भरोसा, 23 अगस्त को अधिवक्ता संदीप बनर्जी एनजीटी में रखेंगे पक्ष

By Goutam

Published on:

डॉ अजय कुमार

जनसंवाद, जमशेदपुर: भुईंयाडीह के कल्याण नगर,इन्द्रानगर भुईया नगर और छायानगर सहित स्वर्णरेखा नदी तट के किनारे बसे 150 परिवार के लोगों से बुधवार को पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने मुलाकात कर उन्हें इस मामले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी साथ ही भरोसा दिलाया कि एक भी घर टुटने नहीं दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

मौके पर उन्होंने कहा कि यह अब केवल आपकी लड़ाई नहीं रह गई हम इसको अंजाम तक पहुंचा कर ही दम लेंगे। आप निश्चिंत रहिए की इंडिया गठबंधन की सरकार के रहते एक भी घर टुटने नहीं दिया जाएगा। डॉ. अजय ने लोगों को बताया कि रांची हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। डॉ. अजय कुमार ने घर नहीं टुटने देने का भुईंयाडीह के लोगों को भरोसा दिलाया है।

Dayal Builder
Srinath

23 अगस्त को अधिवक्ता संदीप बनर्जी एनजीटी में भुईंयाडीह के लोगों का रखेंगे पक्ष

Advertisement

वहीं 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता संदीप बनर्जी एनजीटी(नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल) में भुईंयाडीह के लोगों का पक्ष रखेंगे। इसका पूरा खर्च वो स्वंय (डॉ. अजय कुमार) वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि अटर्नी जनरल राजीव रंजन ने आश्वस्त किया की लोगों के घरों के बचाने को लेकर सरकार एनजीटी में अपना पक्ष रखेगी। डॉ. अजय ने कहा कि आप लोगों को बिल्कुल भी डरने की जरुरत नहीं है. हर मोर्चे पर हम आपके साथ है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में डॉ. अजय कुमार ने सबसे पहले पहल करते हुए 13 जुलाई को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का आग्रह किया था। वहीं रांची हाई कोर्ट में एनजीटी के नोटिस के खिलाफ याचिका दायर किया गया। वहीं अजय कुमार के आग्रह पर ही सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता ने संदीप बनर्जी इस केस की पैरवी करने का आश्वासन दिया है। अजय कुमार इस मामले को गंभीरता से लेकर लगातार कार्य कर है। इस क्रम में आज डॉ. अजय ने भुईंयाडीह के लोगों से मुलाकात कर उन्हें इस मामले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश साहू , निरंजन प्रसाद, रौनक कुमार, रजनीश सिंह, रवि रंजन, राजकिशोर गुप्ता, शिबू महतो, प्रीति, देवी, रानी, खुसबू, संतोष गुप्ता, राहुल सिंह, मुन्ना साव, युवा कांग्रेस के विधानसभा के उपाध्यक्ष गौतम साहू, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। बड़ी संख्या में बस्ती वासी के महिलाएं उपस्थित थी।

ताजा खबरें

WhatsApp