Advertisement

पूर्वी विधानसभा की जनता ने राजनीतिक पार्टियों से तंग आकर निर्दलीय सौरभ विष्णु पर किया भरोसा: सौरभ विष्णु

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर: पूर्वी विधानसभा मे कहीं ना कहीं निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु अपने नाम के अनुसार लोगो के बीच खुशबू की तरह फैलते चले जा रहे है। पूर्वी की जनता अब दोनों NDA और I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्याशियों की खोखली बातो, वादों और निम्न स्तर की राजनीति से तंग आ गयी है, उक्त बातें जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ बिष्णु ने एक प्रेस बयान जारी कर कही है।

Advertisement
Advertisement

शुक्रवार को उरांव बस्ती सीतारामडेरा की जनता ने सौरभ विष्णु को अपने बस्ती मे बुला कर अपने और अपने पूरे बस्ती वासियों की तरफ से समर्थन देने की बात कही। सौरभ विष्णु ने सिर झुका के उनके इस प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा और उनके साथ हमेशा खड़े रहने की बात कही।

Dayal Builder
Srinath

सौरभ विष्णु ने प्रशाशन से कड़े सवाल भी किया, उन्होंने कहा जब मेरे पास चुनाव सम्बन्धित सारे परमिशन है तब मुझे प्रशाशन के द्वारा परेशान क्यों किया जा रहा है? कही मेरे होडिंग को लेकर मुझे नोटिस किया जाता है, तो कही मेरे समर्थको द्वारा लगाए गये बैनर पोस्टर को जबरन JNAC द्वारा हटवा दिया जाता है। आखिर कोई तो बताये ये चल क्या रहा है? क्या सिर्फ मुझे परेशान करने कई लिए ये सब किया जा रहा है?

Advertisement

एक तरफ जहा दूसरी राजनीति पार्टियां है जिनके कुछ कार्येकर्ताओ द्वारा चुनाव के दौरान ऐसे निजी वाहन जिनपर पार्टियों के झंडे लगे हुए है उनपर चुनाव आयोग द्वारा क्यों नहीं कार्रवाई की जा रही है?

सौरभ विष्णु पूर्वी विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी ने कहा कि मैं डरने वालो मे से नही हूँ, इस बार पूर्वी की जनता ने दोनो पार्टियों के प्रत्याशियों को उखाड़ फेकने का मन बना लिया है। पूर्वी विधानसभा की जनता इस बार हवाओ के रुख को बदल कर एक इतिहास लिखना का मन बना लिया है ।

ताजा खबरें

WhatsApp