Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

गम्हरिया के हरदोला और चापड़ा गांव के बीच खरकई नदी पर 12.91 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, राहगीरों को आवागमन में होगी सुविधा

By Goutam

Published on:

 

खरकई नदी
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह पंचायत के हरदोला और चापड़ा गांव के बीच खरकई नदी पर 12,91,78,500 रूपये की लागत पुल बनेगा। पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गयी है। वही पुल निर्माण कार्य के लिए निविदा की प्रक्रिया के तहत अल्पकालीन ई-निविदा ग्रामीण विकास विभाग के विशेष प्रमंडल सरायकेला के द्वारा निकाला जा चुका है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद खरकई नदी पर पुल का निर्माण शुरू हो जायेगा।

Advertisement
Advertisement

अगले दो वर्षों में पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने की योजना है। विधायक दशरथ गागराई ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग हरदोला व चापड़ा गांव के बीच खरकई नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे थे. विस चुनाव से पूर्व ही पुल निर्माण की पहल की गयी थी। आचार संहिता लगने के कारण निविदा की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाया था। पुल निर्माण को को लेकर ले निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इस पुल के निर्माण से दर्जनों से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

Dayal Builder
Srinath

इस पुल निर्माण से गम्हरिया प्रखंड के हरदोला, रामचंद्रपुर, सिंगपुर, दलाईकोचा, ठसकपुर, नुआडीह, मधुपुर, भालुबासा समेत राजनगर प्रखंड के चापड़ा, डुमरडीहा, विक्रमपुर, छेलकानी, साजाड़, बुरुडीह, धोलाडीह आदि गांवों के लोगों को आवागमन सुविधा होगी। पहले इस क्षेत्र के लोग बारिश के दिनों में खरकई नदी पर नाव ही सहारा था। पिछले एक दशक से खरकई नदी में नाव परिचालन बंद होने के बाद अब उक्त गांवों के लोग बारिश के मौसम में 10 किमी दूरी तय कर टेंटोपोसी होते हुए आवागमन करते हैं।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp