Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर में दुर्गा पूजा सुरक्षा का मजबूत पहरा, वॉच टावर से होगी निगरानी; 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस, ड्रोन से भी नजर…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : आदित्यपुर में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है, इसी कड़ी में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, गम्हरिया के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार और आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ दुर्गा पूजा वॉच टावर का विधिवत उद्घाटन किया.

Advertisement
Advertisement

वॉच टावर से भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की समस्याओं पर नजर रखी जाएगी, ताकि पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा से लेकर विसर्जन तक शांति समिति के सदस्य 24 घंटे श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहेंगे, वॉच टावर के समीप स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ तैनात रहेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

Advertisement

एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि वॉच टावर से सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान और यातायात प्रबंधन किया जाएगा। वहीं, अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने अगले चार दिनों तक विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने की प्रतिबद्धता जताई.

आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल और महिला कांस्टेबल तीन शिफ्टों में चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे, इमली मैदान समेत भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है.

प्रशासन, पुलिस और शांति समिति के समन्वित प्रयासों का उद्देश्य है कि श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन शांतिपूर्ण माहौल में करें और सुरक्षित वातावरण में पूजा की खुशियां मनाकर अपने घर लौटें.

ताजा खबरें

WhatsApp