Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में दसवीं कक्षा का दीक्षांत समारोह आयोजित, योग्य विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

By Goutam

Published on:

 

 
जनसंवाद, जमशेदपुर:  विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के परिसर में शनिवार, 11 जनवरी को उत्कृष्टता की ओर विद्यार्थियों की सतत् यात्रा की प्रशंसा व शुभेच्छा हेतु दसवीं कक्षा का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों में दृढ़निश्चय, धैर्य, एकाग्रता, श्रमशीलता, विश्वास व मनोबल का विकास हो, इस उद्देश्य से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानदीप प्रज्ज्वलन तथा गणेश वंदना नृत्य के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा मुख्य भाषण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें बिना हिम्मत हारे सफलता के लिए सतत् प्रयास करते रहने की सलाह व शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात् योग्य विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विषय टॉपर्स में मान्या कांत को अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान के लिए , स्वागता साहू को हिंदी, अनुष्का राय को विज्ञान तथा श्रीया मंडल को सामाजिक विज्ञान एवं अंकशास्त्र के लिए पुरस्कृत किया गया। रुत्वी भट्टाचार्जी को चिन्मय गौरव पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ छात्र यश सिंह एवं सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार श्रीया मंडल को मिला। आरव राज और स्वागता साहू को विशिष्टता पुरस्कार, यश सिंह एवं श्रेयशी दत्ता को नेतृत्व पुरस्कार, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, स्नेहा कुमारी एवं मधुश्री विश्वास को सर्वश्रेष्ठ गायक एवं श्रेयशी दत्ता एवं रुत्वी भट्टाचार्जी को सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार राज छत्तर एवं तानिया को मिला। वहीं मोहित कुमार एवं संस्कृति सर्वश्रेष्ठ कलाकार के लिए पुरस्कृत किए गए।
आयुषी दास को भागीरथी नारायण पुरस्कार, राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागी एवं उपलब्धिकर्ता के लिए राज छत्तर, आर्यन गौतम, दिव्या करमाकर और अंशिका विश्वकर्मा पुरस्कृत हुए। हिमांशु सिंह और मान्या कांत को यंग अचीवर टाटा कमिंस अवार्ड प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थी भी अपनी विशिष्टताओं के लिए पुरस्कृत हुए।
उप कप्तान यश सिंह ने विद्यार्थियों की ओर से आभार अभिव्यक्त किया; साथ ही अभिभावक वर्ग की ओर से कृतज्ञता अभिव्यक्ति की गई। इसके उपरांत दसवीं के छात्रों द्वारा शपथ ग्रहण किया गया। विद्यालय प्राचार्या मीना विल्खू ने चिन्मय संस्कारों के बीच पली-बढ़ी योग्यताओं की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल विनय आहूजा, कमांडिंग ऑफिसर, 37 झारखंड बटालियन तथा सम्मानित अतिथि के रूप में विष्णु चंद्र दीक्षित, सचिव, विद्यालय प्रबंध समिति उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement
Srinath
Dayal Builder

ताजा खबरें

WhatsApp