होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां : कुचाई में पंचायत समिति सदस्यों की कार्यकारिणी बैठक आयोजित, अपूर्ण योजना को ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश….

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

खरसावां / Umakant Kar: कुचाई की प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में बुधवार को कुचाई प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रुप से प्रखंड के सभी पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई. वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजनाओं का चयन की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.मौके पर मौजूद पंचायत समिति सदस्यों ने अपने अपने पंचायत में महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन कर सूचीबद्ध किया.

 

इसके अलावा साथ ही पंचायत समिति के सभी अपूर्ण योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. भौतिक पूर्ण योजनाओं का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम, बीपीएम रमेश द्विवेदी, बारूहातु पंचायत समिति सदस्य चांदमुनी मुंडा, छोटासेगोई पंचायत समिति सदस्य जयंती मुंडा, गोमियाडीह पंचायत समिति सदस्य बुधराम मुंडा,बंदोलोहर पंचायत समिति सदस्य राजेश हेम्ब्रम,पंकज कुंभकार समेत बैंक के पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

 

Leave a Comment