Advertisement

आदित्यपुर : भू माफियाओं द्वारा जंगल एवं वन विभाग की जमीनों पर किया जा रहा है अवैध कब्जा, भू- माफियाओं के बीच हो सकता है खूनी झड़प…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 3 स्थित शांति नगर में भू माफियाओं के द्वारा जंगलों को काटकर अवैध रूप से वन विभाग की जमीनों को कब्जाने की प्रक्रिया अभी चरम पर है. जंगलों को काटकर इन पर अवैध कब्जा करके इन जमीनों को महंगे दामों में भू माफियाओं के द्वारा बेचा जा रहा है. कहीं सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कटाई कर जमीनों की हालत बिगाड़ी जा रही है. तो कही जमीनों को काटकर उसका मिट्टी ईंट भठ्ठो में खपाया जा रहा है तो कहीं निजी उपयोग में लाया जा रहा है. कहीं जंगल के पेड़-पौधों एवं पहाड़ों को काटकर जमीन पर अवैध कब्जा करने की मानों प्रचलन से चल रही है.

मामले को लेकर संबंधित विभाग को इस पर निश्चित रूप से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने की आवश्यकता है. वरना सरकारी जमीनों और वन विभाग की जमीनों का ऐसा ही दुरुपयोग होता रहेगा.

Advertisement
Advertisement

Related Post