होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां : कुचाई के अरूवां में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगा शिविर, लाभुकों में परिसंपत्ति वितरित…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

खरसावां / Umakant kar : कुचाई प्रखंड के अरूवां पंचायत भवन में सोमवार को पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम एवं पंचायत के मुखिया सरस्वती मिंज ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम ने कहा कि जनजातीय बहुल क्षेत्रों के वंचित समुदायों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिये अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान को सफल बनाने के लिये जन सहभागीता को जरुरी बताया.

उन्होंने ग्रामीणों से शिविरों में सक्रिय भागीदारी कर अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. धरती आबा जन भागीदारी अभियान विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह और अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने का एक प्रभावी प्रयास है. इस अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाया जायेगा. साथ ही चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. मौके पर पंचायत के मुखिया सरस्वती मिंज, बीपीएम रमेश द्विवेदी, पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर मोनिका मार्डी, जेई सुमित कवि, महेश मिंज, ग्राम प्रधान दुलाल स्वांसी समेत काफी संख्या में लाभुक मौजूद थे.

 

Leave a Comment