Advertisement

कुचाई में झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज आयोजित, विधायक दशरथ गागराई बोले—कार्यकर्ता संगठन का सिपाही

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड क्षेत्र के महाबुरु फुटबॉल मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमिटी कुचाई की ओर से प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं समाजसेवी बासंती गागराई उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ झारखंड के राज्य निर्माता शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं “दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें” के नारों के साथ किया गया। इसके बाद सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Advertisement

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का विशेष महत्व है, क्योंकि इससे आपसी भाईचारा, संवाद और सांगठनिक मजबूती को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता हैं।

विधायक श्री गागराई ने कहा कि संगठन की एकता बनाए रखते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं के सहयोग और विश्वास से ही पार्टी मजबूत होती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी और संगठन की रीढ़ होते हैं। हर चुनाव कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और लगन के कारण ही जीता जाता है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और आगामी दिनों में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन सह वनभोज समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, दशरथ उरांव, पार्वती गागराई, संध्या महतो, महेश्वर महतो, बनवारी लाल सोय, मंगल मछवा, राहुल सोय, विकास गोप, चंद्र मोहन मुंडा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp