Advertisement

आदित्यपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए युवा नेता रमेश बालमुचू का नामांकन, आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की मजबूती के संकल्प के साथ ठोका दावा…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : नगर निगम क्षेत्र में आदिवासी और मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए सदैव मुखर रहने वाले युवा नेता रमेश बालमुचू ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिससे क्षेत्र में उनके प्रति जनसमर्थन स्पष्ट रूप से देखने को मिला.

Advertisement
Advertisement

नामांकन के बाद रमेश बालमुचू ने कहा कि नगर निगम की योजनाओं को कागजों तक सीमित नहीं रहने दिया जाएगा, बल्कि उन्हें पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि आदिवासी-मूलवासी समाज के हक, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए वे हमेशा की तरह मजबूती से खड़े रहेंगे.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

रमेश बालमुचू ने कहा, “नगर निगम का उद्देश्य सिर्फ प्रशासन नहीं, बल्कि जनता की सेवा है. आदिवासी और मूलवासी समुदाय की जमीन, पहचान और अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना मेरा संकल्प है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि रमेश बालमुचू एक जमीनी नेता हैं, जो लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं. उनकी साफ छवि, युवा ऊर्जा और संघर्षशील नेतृत्व के कारण उन्हें एक मजबूत मेयर प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है. नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इसके साथ ही आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.

ताजा खबरें

WhatsApp