होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सुंदरबन फेज-1 से डिमना तक कुमकुम श्रीवास्तव की पदयात्रा, स्वच्छता-सुरक्षा और पेयजल को बताया प्राथमिकता

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव के तहत मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने सुंदरबन फेज़-1, रिपीट कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, सिंधु कानू नगर डिमना सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क पदयात्रा कर नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा और स्थानीय समस्याओं को सुना।

पदयात्रा में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने जलजमाव, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं साझा कीं।

स्वच्छ और सुरक्षित मानगो का संकल्प

कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाना है। उन्होंने पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने, सड़कों की मरम्मत, जलनिकासी व्यवस्था सुधारने और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी से ही बेहतर मानगो का निर्माण संभव है और पारदर्शी व जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

23 फरवरी को मतदान की अपील

कुमकुम श्रीवास्तव ने मतदाताओं से 23 फरवरी को छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिला। मानगो नगर निगम चुनाव में अब विकास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाएं प्रमुख चुनावी मुद्दों के रूप में उभर रहे हैं।

 

Leave a Comment