होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

मानगो में कुमकुम श्रीवास्तव की मैराथन पदयात्रा, स्वच्छता-पेयजल और सड़क सुधार का संकल्प

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर। मानगो मेयर पद की प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने आशियाना अनंतरा, आस्था स्पेस टाउन, सुंदरबन फेज-1, चंद्रावती नगर सोसाइटी, आशियाना सन सिटी, शहीद मनोरंजन वास्तु विहार, साईं कॉम्प्लेक्स फेस-1 एवं 2, न्यू ग्रीन सिटी, गायत्री होम्स बालीगुमा सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क पदयात्रा की।

पदयात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं—स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, जलनिकासी व्यवस्था, सड़क सुधार और अन्य नागरिक सुविधाओं—पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता आधारित कार्ययोजना बनाई जाएगी।

समग्र और सतत विकास का भरोसा

कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि मानगो के समग्र और सतत विकास के लिए पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागरिकों की भागीदारी से क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि आगामी मतदान में छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके।

नागरिकों ने साझा की समस्याएं

पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। नागरिकों ने जलजमाव, कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट और सड़क मरम्मत से संबंधित समस्याएं साझा कीं। प्रत्याशी ने इन मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मानगो नगर निगम चुनाव में अब स्वच्छता, बुनियादी ढांचा और नागरिक सुविधाएं प्रमुख चुनावी मुद्दों के रूप में सामने आ रही हैं।

 

Related Post

Leave a Comment