होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

बागबेड़ा में जन्म प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी: उप मुखिया संतोष ठाकुर और सूरज ओझा ने डीडीसी को सौंपा ज्ञापन

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर और युवा नेता सूरज ओझा ने संयुक्त रूप से पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले छह महीनों से अधिक समय से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय और पंचायत भवन के बीच चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा पिछले वर्ष जन्म प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया में संशोधन किया गया था, जिसके तहत आवेदन के साथ आंगनबाड़ी सेविका द्वारा टीकाकरण का प्रमाण देना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन क्षेत्र के अधिकांश लोगों के पास टीकाकरण का प्रमाण उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण आंगनबाड़ी सेविका आवेदन को प्रमाणित नहीं कर रही हैं।

हालांकि कई आवेदकों के पास आधार कार्ड, माता-पिता का पहचान पत्र, बच्चों का स्कूल द्वारा जारी बोनाफाइड प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं, फिर भी प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है।

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि जब आवेदक अपनी समस्या लेकर आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सचिव या अन्य अधिकारियों के पास जाते हैं तो उन्हें स्पष्ट समाधान नहीं मिल पाता। इससे विद्यार्थियों के भविष्य पर भी असर पड़ रहा है।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए उप मुखिया संतोष ठाकुर और सूरज ओझा ने उप विकास आयुक्त से अविलंब समाधान करने की मांग की। उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया है।

 

Leave a Comment