होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक संपन्न: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत 28 मंडलों में होगा प्रशिक्षण वर्ग

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर द्वारा Deendayal Upadhyaya प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की सफलता को लेकर कार्ययोजना बैठक का आयोजन शनिवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष Sanjeev Sinha ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता Geeta Koda शामिल हुईं। इसके अलावा प्रदेश मंत्री मनोज महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले सहित कई पदाधिकारी और अभियान टोली के मंडल संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वर्ग गीत के साथ हुई। इसके बाद पार्टी के संस्थापक विचारक Syama Prasad Mookerjee और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन भी किया।

स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के 28 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 30 मार्च से 14 अप्रैल तक विभिन्न मंडलों में आयोजित होगा। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के मूल्यों से परिचित कराया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए गीता कोड़ा ने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वैचारिक रूप से मजबूत और संगठनात्मक रूप से सक्षम कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और सशक्त बनाया जाएगा।

प्रदेश मंत्री मनोज महतो ने कहा कि यह अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वैचारिक सशक्तिकरण का महाअभियान है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को मजबूत किया जाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को अनुशासन, विचारधारा और सेवा भाव से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment