Advertisement

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में आयोजित “बीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह में रोटी बैंक यूथ क्लब चाईबासा को किया गया सम्मानित

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, चाईबासा/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी में प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित “बीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह 2026” में झारखंड के चाईबासा स्थित Roti Bank Youth Club Chaibasa को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधि पृथ्वीराज और खुदिया तिर्की ने कहा कि यह सम्मान केवल संस्था का नहीं बल्कि उन सभी लोगों का है, जिनके सहयोग और प्यार से रोटी बैंक यूथ क्लब आज इस मुकाम तक पहुंच पाया है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही संस्था लगातार जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रही है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि रोटी बैंक यूथ क्लब चाईबासा प्रतिदिन रात के समय गरीब और जरूरतमंद लोगों को एक वक्त का भोजन उपलब्ध कराता है, जिससे कई जरूरतमंदों को राहत मिलती है। संस्था का उद्देश्य सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना है।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी वे इसी तरह सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

Advertisement