Advertisement

हैंडबॉल में झारखंड टीम का शानदार प्रदर्शन, प्लेस मैच जीतकर हासिल किया 5वां स्थान

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। 54वीं एचएफआई सीनियर मेन्स नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 में झारखंड सीनियर पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेस मैच में जीत दर्ज कर 5वां स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 23 से 27 मार्च तक आयोजित की गई।

Advertisement
Advertisement

झारखंड टीम 22 मार्च को टाटानगर स्टेशन से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई थी। टीम के कोच तौसीफ खान के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

Srinath

प्लेस मैच में झारखंड टीम ने तमिलनाडु और उत्तराखंड की टीमों को हराकर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और रणनीति के साथ खेल दिखाया।

इस बीच Handball Federation of India द्वारा झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव खुर्शीद खान को पुनः टेक्निकल कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया, जो राज्य के लिए गौरव की बात है।

इस उपलब्धि पर झारखंड राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के फिरोज खान, पूनम रॉय, शहबाज़ खान एवं साहेब अली ने टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ताजा खबरें

WhatsApp