होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आदित्यपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, सालडीह बस्ती में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत, पुलिस जांच तेज…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

आदित्यपुर / Balram Panda : थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती स्थित जन्माष्टमी स्थल के समीप मंगलवार सुबह लगभग 6:56 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने स्वपन दास के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी. अपराधियों द्वारा तीन राउंड गोली चलाई गई. गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

वहीं, घटना के संबंध में स्वपन दास ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है. उन्होंने कहा कि वे शांतिप्रिय व्यक्ति हैं और आज तक किसी से बहस तक नहीं हुई. उन्होंने आशंका जताई कि यह घटना किसी साजिश के तहत कराई गई हो सकती है.

घटना के बाद सालडीह बस्ती में भय का माहौल व्याप्त है. स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चिंता जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर कब तक अपराधियों का मनोबल बढ़ता रहेगा और कब इस पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाएगा.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान तेज कर दिया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की पहचान में जुटी है. अधिकारियों ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है.

 

Leave a Comment