होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सरायकेला : DISHA बैठक में विकास पर सख्त नजर, केंद्रीय मंत्री का अल्टीमेटम, समयसीमा में पूरी हों योजनाएं, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

सरायकेला / Balram Panda : खरसावाँ जिला समाहरणालय सभागार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई.

बैठक में खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, विधायकगण, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. इस दौरान पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी बिंदुवार समीक्षा की गई.

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पेयजल, विद्युत, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी लंबित एवं धीमी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए.

विद्युत व्यवस्था को लेकर जर्जर तार एवं खंभों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया. वहीं पेयजल व्यवस्था में खराब चापाकलों की मरम्मत, हर घर नल-जल योजना के विस्तार तथा योजनाओं की नियमित निगरानी पर जोर दिया गया. गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संवेदकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए.

सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने, खराब सड़कों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने तथा लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया. जहां स्वास्थ्य क्षेत्र की समीक्षा में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता देने तथा स्थानीय भाषा में जनजागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया.

वहीं, शिक्षा क्षेत्र में विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं, खेल सामग्री की उपलब्धता और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. वहीं समाज कल्याण विभाग के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति पर संतोष जताते हुए बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. नगर विकास से जुड़े मुद्दों पर शहरी क्षेत्रों में नियमित कचरा उठाव, पेयजल व विद्युत आपूर्ति की निरंतरता, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए.

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. समापन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा योजनाओं की सूचना जनप्रतिनिधियों तक समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर दिया.

 

Leave a Comment