होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

BREAKINGचाईबासा : टोकलो थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, पुलिस अलर्ट मोड में, परिजनों की तलाश तेज और हमलावरों की घेराबंदी शुरू…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

चाईबासा / Balram Panda : टोकलो थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज आपराधिक वारदात सामने आई है, जहां असामाजिक तत्वों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-25 निवासी विक्की सिंह के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना टोकलो थाना क्षेत्र में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने युवक पर अचानक हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही टोकलो थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक के मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित की और इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी. इसके बाद आदित्यपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घायल युवक के परिजनों की खोजबीन शुरू कर दी है।

घायल युवक का विवरण इस प्रकार है:
नाम: विक्की सिंह
पिता का नाम: अर्जुन सिंह
स्थायी/वर्तमान पता: वार्ड संख्या-25, दिंदली, बस्ती मांझी टोला, आदित्यपुर-2

इधर, आदित्यपुर पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त युवक या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है.

 

Leave a Comment