Advertisement

चांडिल : हारुडीह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार मुख्य आरोपी सहनवाज उर्फ डाबर गिरफ्तार, एसपी का सख्त संदेश, अपराधियों के लिए जिले में अब कोई पनाह नहीं…

By Balram Panda

Published on:

चांडिल / Balram Panda : सरायकेला- खरसावां जिला पुलिस ने चांडिल थाना क्षेत्र के हारुडीह गांव में हुए चर्चित गोलीकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपियों में शामिल सहनवाज खान उर्फ डाबर उर्फ सन्नो को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई.

Advertisement
Advertisement

गौरतलब है कि बीते दिनों हारुडीह गांव में विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था. इस सनसनीखेज कांड के उद्भेदन को लेकर जिला पुलिस लगातार सक्रिय थी और पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

Dayal Builder
Srinath

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है और वह पूर्व में भी हत्या, रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से कांड के खुलासे में अहम कड़ी जुड़ गई है.

Advertisement

एसपी के निर्देश पर चांडिल थाना पुलिस द्वारा गठित छापामारी दल ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा, टीम में थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ समेत कई अनुभवी पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनकी सतर्कता और तत्परता से यह सफलता संभव हो सकी.

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि इस कांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

जिला पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है, वहीं अपराधियों के बीच भी पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया है.

ताजा खबरें

WhatsApp