Advertisement

कुचाई प्रखंड सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना पर समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट-उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड मुख्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना पर एक समीक्षात्मक की गई। इस बैठक में कुचाई प्रखंड के मरांगहातु, अरूवां, छोटासेगोई, तिलोपदा, बंदोलोहर, रोलाहातु, पोड़ाकाटा, रूगुडीह, गोमियाडीह व बारूहातु पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना का बारी-बारी से समीक्षा किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला कोडिनेटर बंसत कुमार साहु के द्वारा समीक्षा में पाया गया कि कुचाई प्रखंड में वर्ष 2016 से वर्ष 2022 तक 4202 प्रधानमंत्री आवास बनानें का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से 3744 आवास निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि 458 पीएम आवास अधुरा पड़ा है। जिससे आगामी 31 जनवरी 2023 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर बंसत कुमार साहु ने कहा कि जो लाभुक जान-बुझकर आवास निर्माण कार्य पूर्ण नही कर रहे है या आवास की राशि अन्य कार्य में खर्च कर निर्माण कार्य नही करा रहे है। वे जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य पूर्ण करे। अन्यथा कानूनी कारर्वाई की जाएगी।

Advertisement

उन्होने कहा कि सभी पंचायत सचिव, पंचायत स्वयंसेवक, जन सेवक अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माणाधीन आवास को पूर्ण करवाएं और उसकी जानकारी दे। सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को घर दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत कि गए थी।

इस बैठक में मुख्य रूप से जिला समन्वयक सत्यवान कुमार, जिला समन्वयक समन्वयक बसंत साहू, ब्लोक कोडिनेटर श्याम सुदंर महतो, पंचायत सचिव अशोक कुमार महतो, राजकुमार साहु, दीपनाथ मारड़ी, सुभाष चंद्र हांसदा, गदाधर सतपति, कांडे सुमरूई, विद्यासागर महतो सहित पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व स्वयंसेवक आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp