होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

5_5_11zon
4_4_11zon
3_3_11zon
2_2_11zon
1_1_11zon
previous arrow
next arrow

 

बीयर, बिरयानी, सिगरेट की लत ने पत्‍नी को बना दिया हैवान: नशे की गोलियां खिलाकर पति पर ढाती थी जुल्म, पति को बांधकर सिगरेट से दागा और प्राइवेट पार्ट काटने की दी धमकी, वजह जान पुलिस भी सन्न, देखें वीडियो

By Goutam

Updated on:

 

---Advertisement---

7_7_11zon
8_8_11zon
9_9_11zon
11_11_11zon
6_6_11zon
1000_1_11zon
previous arrow
next arrow

जनसंवाद डेस्क: जिस शौहर ने उसका हर नाज उठाया, उसने उसी के साथ दरिंदगी की। जो उसे अपनी पलकों पर बिठाकर रखता था, उसने उसी शौहर को सिगरेट से दागा। जो एक इशारे पर उसकी ख्वाहिशों को हकीकत में बदल देता था, उसी के साथ उसने जानवरों से भी बदतर सलूक किया। बात हो रही है यूपी के बिजनौर की रहने वाली मेहर जहां की, जो अब पुलिस की गिरफ्त में है। अपने शौहर के ऊपर बेरहमी से जुल्म ढाने वाली मेहर जहां के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

दरअसल पूरा मामला उत्तरप्रदेश के जिला बिजनौर में महिला ने अपने पति को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर दोनों हाथ बांध दिए। सीने पर चढ़कर उसको पीटा। सिगरेट से कई जगह दागा। चाकू से प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की। पत्नी मेहर जहां अरेस्ट है।

जानकारी के मुताबिक दोनों की लव मैरिज हुई थी। पति का आरोप है कि शादी के बावजूद पत्नी का किसी से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। विरोध करने पर वो पति को पीटती थी। इसलिए पति ने कमरे में CCTV लगवाए थे, जिससे उस पर हो रहे अत्याचार का खुलासा हो सके। पति ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराए हैं, जिसमें उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट करती, उसके हाथ-पैर बांधती और उसे सिगरेट से दागकर यातनाएं देती नजर आ रही हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का नाम मेहर जहां है। जबकि पीड़ित पति मनन जैदी है। मनन जैदी ने बताया कि कि बियर, बिरयानी, सिगरेट और गुटखे की लत ने उसकी पत्नी को हिंसक बना दिया है। वह अक्सर इन चीजों की डिमांड करती थी। डिमांड पूरा न होने पर वह हमला करती थी और उसे फंसाने की धमकी देती थी।

मनन जैदी और मेहर की 17 नवंबर 2023 को लव मैरिज हुई थी। लव मैरिज के लिए पंचायत भी हुई थी। कुछ समय तक हम दोनों राजी खुशी थे। लेकिन बाद में उसका स्वभाव बदल गया। वह नशा करने लगी। नशे में वह हमलावर हो जाती थी। मेहर परिवार से अलग रहने की जिद करती थी। जिद के चलते वे दूसरे घर में रहने लगे। बाद में पता चला कि मेहर शराब पीती है। मेहर ने मनन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उस पर झूठा आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। मन्नान ने उसकी गतिविधियों को रिकॉर्ड करने के लिए अपने घर में एक छिपा हुआ कैमरा लगाया है।

29 अप्रैल को मेहर को उसे प्रताड़ित करते हुए रिकॉर्ड किया गया है। उसने उसे नशीला दूध पिलाने के बाद उसका गला घोंटने की कोशिश की, जब वह बेहोश हो गया तो उसके हाथ-पैर बांध दिए, उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जला दिया और उसके गुप्तांगों को काटने की भी कोशिश की। घटना के सीसीटीवी फुटेज में पीड़िता दया की गुहार लगाता दिख रहा है। लेकिन अत्याचार नहीं रुका। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

---Advertisement---