Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर पुलिस ने चोरी की बाइक कुछ ही घंटो में किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/जमशेदपुर: आदित्यपुर पुलिस ने वरगीडीह निवासी कला चाँद गोराई की चोरी गए बाइक (जेएच 05 बीडी – 8849) को आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 10 स्थित हरिजन बस्ती से आनंद मांझी (28) के घर से बरामद किया है।

Advertisement
Advertisement

बाइक चोरी का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि वरगीडीह निवासी कला चाँद गोराई के द्वारा बुधवार को बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान के क्रम में आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 10 स्थित हरिजन बस्ती से छापामारी कर मौके से आरोपी आनंद मांझी को गिरफ्तार कर लिया है।

Dayal Builder
Srinath

पुलिस ने आनंद मांझी के निशानदेही पर सालडीह बस्ती से एक और चोरी की बाइक स्पलेंडर (जेएच 05 सीडब्लू – 8849) को इचागढ़ से बरामद किया है।  इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement

छापामारी दल में शामिल अधिकारी एवं पुलिसकर्मी में मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक सह आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, पु.अ.नि. अखिलेश कुमार, स.अ.नि. सुनील उराँव, आरक्षी अशोक कुमार यादव एवं श्रवण कुमार शामिल थे।

 

 

ताजा खबरें

WhatsApp