Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर : पुरेंद्र ने किया सरस्वती पूजा पंडालो का उद्घाटन….

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : आइडियल बॉयज क्लब, बंतानगर के नेतृत्व में आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने पूजा अर्चना एवं फीता काटकर किया. इसके अलावे महावीर बॉयज क्लब, महावीर नगर, वार्ड संख्या- 29 एवं न्यू डायनेमिक स्टूडेंट बॉयज क्लब, कुलुपटागा, वार्ड नंबर- 35 द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा के पंडाल का भी पुरेंद्र नारायण सिंह ने पूजा अर्चना एवं फीता काटकर उद्घाटन किया.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने संबोधन में पूजा के दौरान सिर्फ धार्मिक गीतों को निर्धारित समय और ध्वनि पर बजाने की अपील की. उन्होंने छात्र-छात्राओं से मां सरस्वती की आराधना मन से करने की अपील करते हुए कड़ी मेहनत और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने का अनुरोध किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद संदीप कुमार साहू, पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा,अधिवक्ता संजय कुमार, पत्रकार मनमोहन सिंह राजपूत उपस्थित थे.

Advertisement

 

सरस्वती पूजा के आयोजन में चंदन शर्मा, अनील साहू, अभिषेक कुमार, शैलेस कुमार, राजेश गोप, बिट्टू गोप, रवि सोनी, भोला कालिंदी, राहुल कालिंदी, कुंदन शर्मा, प्रकाश रंजन, शनि कुमार, गौतम, राहुल, सोनू ,सौरभ, बिट्टू, सूरज, गोविंदा, रॉकी प्रमुख रूप से शामिल है.

ताजा खबरें

WhatsApp