Advertisement

आदित्यपुर : थाना क्षेत्र स्थित श्रीडूंगरी से ग्यारह दिनों से लापता पति का पत्नी ने थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट कराया दर्ज, खोजबीन में जुटी पुलिस….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत श्रीडूंगरी का रहने वाला संजीव महतो 23 जनवरी से लापता है. इस संबंध में पत्नी शकुंतला देवी ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुम हुए व्यक्ति के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

वही, शकुंतला देवी के अनुसार उनके पति 23 जनवरी की सुबह लक्ष्मी नगर जा रहे हैं बोलकर घर से निकले थे और साथ ही अपने साथ आधार और पैन कार्ड लेकर निकले, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे. काफी देर तक खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. रिश्तेदारों के यहां भी उन्होंने पूछताछ की परंतु कोई सफलता नहीं मिली.

Advertisement

इसके बाद वे आदित्यपुर थाना पहुंचे और पुलिस को गुमशुदगी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पति के लापता होने के बाद से उनके बच्चे काफी परेशान हैं. कुछ जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना व मोबाइल नंबर 7992312996 नंबर पर संपर्क करने की अपील की है.

ताजा खबरें

WhatsApp