Advertisement

ऑल झारखंड तेलुगु समाजम ने ऑल इंडिया विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के उपाध्यक्ष को किया सम्मानित

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: ऑल झारखंड तेलुगु समाजम के द्वारा बीते शुक्रवार को बिष्टुपुर तुलसी भवन स्थित सभागार में ऑल इंडिया विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के उपाध्यक्ष एम हनुमंत राव को अध्यक्ष वाई ईश्वर राव ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

इसके साथ ही महासचिव एल नागेश्वर राव ने बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हनुमंत राव ने विवेकानंद जी के विचारों को लोगों के बीच रखा और उनके बताए मार्ग पर चलकर देश का विकास में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऑल झारखंड तेलुगु समाजम समाज के प्रति बहुत अच्छा सामाजिक कार्य कर रहा है, आशा है आगे भी इस तरह का सामाजिक कार्य करते रहे और तेलुगु समाज को जागरूक करें ।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का किरण पहुंचाने का काम करें। तेलुगू समाज को पूरे विश्व में एक अलग पहचान दिलाएं, ताकि आने वाला पीढ़ी भी तेलुगु समाज के रीति रिवाज को बरकरार रख सके और तेलुगु समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने का काम करेंगे ।

Advertisement

इस कार्यक्रम को वाई ईश्वर राव, सभापति एम बी सुब्रमण्यम जी, महासचिव यल नागेश्वर राव, कृष्णा राव, दुर्गा राव, यस प्रसाद राव, चंद्रशेखर राव, जानकी राम, कमल कुमार, जगदीश राव, ईश्वर राव, शेखर राव ने संबोधित किया

ताजा खबरें

WhatsApp