Advertisement

धोबी समाज का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न, सांसद विद्युतवरण महतो, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और खेमलाल चौधरी हुए शामिल

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: धोबी समाज का वार्षिक मिलन समारोह समाज के अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में सीपी समिति सभागार केबुल बस्ती में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सांसद विद्युतवरण महतो, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और खेमलाल चौधरी ने संत गाडगे और बाबा भीमराव अंबेडकर के समीप दीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Advertisement
Advertisement

समाज के द्वारा शैक्षणिक माहौल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। सांसद विद्युतवरण महतो, दिनेश कुमार और खेमलाल चौधरी के हाथो पुरस्कृत किया गया।

Dayal Builder
Srinath

समाज को आगे बढ़ाने में पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: सांसद विद्युतवरण महतो

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि सामाजिक एकजुटता मायने रखता है और सामाजिक जागृति बहुत महत्वपूर्ण है। किसी भी समाज को आगे बढ़ाने में समाज के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

समाज में वरिष्ठ सदस्यो का सहयोग लेते हुए यूवाओ को भी अवसर देने की आवश्यकता : दिनेश कुमार

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि धोबी समाज जागरूक समाज है। समाज को एकजुट करने के साथ पदाधिकारियों को चाहिए कि बच्चों के बीच शिक्षा के महत्व और कैरियर काउंसलिंग जैसे सेमिनार का भी आयोजन लगातार होता रहे। साथ ही समाज में वरिष्ठ सदस्यो का सहयोग लेते हुए नए यूवाओ को भी अवसर देने की जरूरत है।

संस्कृति और सभ्यता को बचाए रखना जरूरी : खेमलाल चौधरी

वहीं खेमलाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा की हम अपनी पहचान को तभी सुरक्षित रख सकते है जब हम अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाए रखे आज के वर्तमान युग में ये सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है।

इस दौरान मुख्य रूप से चित्रलेखा कुमारी, भुजक कुमार, मनीषा कुमारी, प्रशांत रजक, शंकरंती कुमारी, भारती कुमारी रजक, विद्या कुमारी, ट्विंकल रजक को प्रथम श्रेणी के लिए सम्मान किया गया। समाज के बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरुण निर्मलाकार और धन्यवाद ज्ञापन रूपेश रजक ने किया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से समाज के वेद प्रकाश, पूरन रजक, गोपाल रजक, देवानंद रजक, रमेश रजक, वीरेंद्र प्रसाद, मनोज, तरुण, पुनीत, ममता देवी, रूखमणी, शिला देवी, रेखा देवी, गीता देवी, पूनम रजक, सोनी रजक, सबिता, सरिता, श्यामलाल, रामेश्वर, जितेन आदि कभी संख्या में समाज के वरिष्ठ, युवा और महिला प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp