Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

देव संस्कृति विद्यालय चक्रधरपुर में वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम आयोजित, मुख्य अतिथि डॉ विजय गागराई हुए शामिल

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/चक्रधरपुर: देव संस्कृति विद्यालय, चंद्री, चक्रधरपुर में रविवार को वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई विशिष्ट अतिथि खिरोद चंद्र महतो उपस्थित थे। जबकि कार्यक्रम का संचालन अंजली सांडिल कर रही थी।

Advertisement
Advertisement

मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल गोविन्द चंद्र महतो ने बताया कि वर्ष 2011 से 30 बच्चों के साथ स्कूल प्रारंभ होकर आज सैकड़ों ग्रामीण बच्चें संस्कार युक्त शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र श्रवण महतो (JE ) केंद्रीय जल आयोग, ज्योति महतो (Radio Operator )  प्रेमशीला महतो (GNM TMH), जगमोहन महतो (JE Rourkela Steel Plant), फिरोज महतो (Loco Pilot,CKP,Rail)  को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर स्कूल के शिक्षकगण और सैकड़ों ग्रामीणों के साथ संस्था के बाबू महतो, नीतीश महतो, सत्यनारण मुंडा, कानू प्रधान, लालसिंह दोराई, सुमित प्रधान, विरसिंह सिजुई, विमल दोराई आदि मौजूद थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp