Advertisement

जमशेदपुर वासियों को अब बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की जरुरत नहीं, शहर में खुला अपोलो सूचना केंद्र, विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद…  

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर में अब लोगों को बेहतर इलाज के लिए शहर से बाहर जाने की जरुरत नहीं है. इसके लिए शहर में अपोलो सूचना केंद्र की शुरुआत हो गई है जहां लोगों को अपोलो चेन्नई के बेहतर विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवा देंगे। शहर में इसकी शुरुआत भालूबासा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास हुई है जहां लोग अपनी जांच कराने जा सकते है।

Advertisement
Advertisement

मौके पर मौजूद अपोलो चेन्नई से आए लीवर विशेषज्ञ डॉ सेंथिल जी ने बताया कि अब लोग अपोलो सेंटर में आकर इलाज करवा सकते है। हर महीने यहां अपोलो चेन्नई के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे जो यहां इलाज कर सकेंगे। इसके अलावा लोग अपोयंटमेंट लेने के अपोलो सूचना केंद्र में संपर्क कर सकते है। यहां अपोलो के डॉक्टर वर्चूअल तरीके से भी परामर्श दे सकते है। अगर लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की भी जरुरत पड़े तो वे भर्ती होकर अपना इलाज करवा सकते है।

Dayal Builder
Srinath

डॉ सेंथिल बताते है कि आज के समय में सही खानपान नहीं होने पर लीवर खराब होने लगता है। सही समय पर इलाज नहीं होने पर लीवर को बदलने की भी अवश्यकता पड़ती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह सूचना केंद्र शुरू किया गया है, ताकि लोगों का इलाज सही समय पर हो सके और लीवर को बदलने की जरुरत ना पड़े।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सूचना केंद्र में सभी बीमारियों से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। अपॉइंटमेंट लेने के लिए सूचना केंद्र आ सकते है या फिर 8797559755 पर संपर्क कर सकते है।

ताजा खबरें

WhatsApp