होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 2-02
previous arrow
next arrow

 

 

अखान यात्रा पर मां आकर्षणी के दरबार में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक दशरथ गागराई ने माथा टेका, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

sd3
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-06-21 at 18.34.08
previous arrow
next arrow

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां में शक्ति पीठ प्रसिद्ध मां आकर्षणी के दरबार में अखान यात्रा पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति का कामना किया।

Provider 1 Provider 2

वहीं आसपास क्षेत्र के साथ-साथ झारखंड बिहार बंगाल ओडिशा समेत विभिन्न जगह से आये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां आकर्षणी के दरबार में श्रद्धालुओं ने बकरा, बत्तख की बली चढ़ाया, वहीं भक्तों के द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए मन्नत रखा व चढ़ावा चढ़ाया।

मालूम हो कि पहाड़ी के 320‌ फीट उंचाई में भक्तों ने चढ़कर मां आकर्षणी पूजा अर्चना करते हैं। श्रद्धालुओं की किसी प्रकार की परेशानी से वंचित रखने के लिए विशेष व्यवस्था व सहयोग के लिए प्रशासन की टीम तत्पर था। साथ ही मां के दरबार में आए श्रद्धालु भक्तों के लिए जय मां आकर्षणी पूजा समिति के द्वारा चाय नाश्ता का निशुल्क वितरण किया जा रहा था।

स्थानीय विधायक दशरथ गागराई के द्वारा मां आकर्षणी के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया गया। मां के दरबार में पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जदयू नेता व समाजसेवी विनोद बिहारी कुजुर, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, उदय सिंह देव, स्वास्थ्य प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, अर्जुन गोप आदि ने भी शीश झुका कर माता से आशीर्वाद लिया।

 

---Advertisement--- 

 

Related Post