होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कांग्रेस की नीमडीह में आयोजित होने वाले भारत जोड़ो यात्रा स्थगित, अब 20 दिसंबर को आदित्यपुर में करने का हुआ निर्णय

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

सोशल संवाद/आदित्यपुर: आदित्यपुर 2 स्थित रेलवे कॉलोनी शिव मंदिर परिसर में रविवार को एक आकस्मिक बैठक आहूत की गई। बैठक में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से 30 दिसंबर को इचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के नीमडीह में आयोजित होने वाले भारत जोड़ो यात्रा को स्थानांतरित करते हुए आदित्यपुर में करने का निर्णय लिया गया। इचागढ़ में आयोजित होने वाले भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। वहां नए साल में भारत जोड़ो जात्रा का आयोजन किया जाएगा

दिनांक 20 दिसंबर को आदित्यपुर दो अंतर्गत जागृति मैदान होते हुए प्रियदर्शनी चौक, आदित्यपुर वन, इमली चौक तक भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यहां पहुंचने के बाद यात्रा सभा में तब्दील हो जाएगी।  आदित्यपुर में आयोजित होने वाली भारत जोड़ो जात्रा में लगभग 5000 से अधिक कार्यकर्ता एवं आमजन भाग लेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी समेत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, यात्रा कार्यक्रम के समन्वयक सुबोध कांत सहाय, मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद गीता कोड़ा, मधु कोड़ा समेत राज्य के प्रमुख मंत्री एवं कांग्रेसी गाना भाग लेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार, नगर अध्यक्ष रानी कालौंडिया, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, देबू चटर्जी, वरिष्ठ नेता समरेंद्र तिवारी, राणा सिंह, दिवाकर झा, विनोद प्रधान, रामा शंकर पांडे, प्रकाश मंडल, कुणाल राय, मुकेश श्रीवास्तव, रिजवान खान, वैजयंती पाल, रमेश बालमुचु प्रदीप बारिक, सांसद प्रतिनिधि रूईदास चौकी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।