Advertisement

भाजपा नेता नीरज ने मेडिकल बस्ती का दौरा कर जाना लोगों का हाल, कहा- मंत्री शेरो शायरी में व्यस्त, उन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं

By Goutam

Published on:

भाजपा

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित मेडिकल बस्ती में वहां के स्थानीय लोगो के बुलावे पर फ्लैट में रह रहे लोगों का हाल देखा।  जिस फ्लैट में लोग रह रहे हैं वह टाटा प्रबंधन की अनदेखी और मेंटेनेंस के अभाव में वह पूरी तरह से ज़र्ज़र हो चूका है।

Advertisement
Advertisement

फ्लैट की ज़र्ज़र अवस्था और वहां पसरे गन्दगी के अम्बार को देखा और वहां के स्थानीय लोगों ने  नीरज सिंह को बताया की वे लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर यहाँ रह रहें हैं और हमेशा यह डर बना रहता है की अगले ही पल क्या हो जायेगा। यहाँ रहने वाले लोग टाटा स्टील के इस शहर में आने से पहले से यहाँ रह रहें हैं और इनकी लगभग 5 से 7 पीढ़ी यहाँ रह चुकी है। यहां रहने वाले सभी लोग किसी न किसी रूप में टाटा स्टील या जुस्को के साथ सदियों से जुड़े रहें है। यह शहर, कंपनी, हॉस्पिटल या अधिकारीयों और कर्मचारियों के साथ साथ सरकारी कार्यालय और आवास इनके मेहनत  के दम पर चमकता है। अगर इस समाज के लोग एक हफ्ते के लिए भी अपने काम को छोड़ दें तो पूरा का पूरा शहर गन्दगी का अम्बार बन जायेगा।

Dayal Builder
Srinath

नीरज सिंह ने कहा की इन बस्ती के लोगों को ना जाने किस कारणवश मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर रखा गया है। उन्होंने सरकार और स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा की मंत्री जी केवल बड़े बड़े वादे करते हैं और शेरो शायरी में जवाब देंतें है। उन्हें क्षेत्र की जनता से कोई लेना देना नहीं है। इस मेडिकल बस्ती के लोगों ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किये बगैर पुरे जमशेदपुर की सेवा की है और उसके लिए उन्हें ना तो किसी प्रकार की सुविधा दी गयी ना ही उन्हें किसी भी तरह की प्रोत्साहन सरकार की ओर से प्रदान किया गया।  और तो और लोग अपने आप को अपने ही घर में असुरक्षित महसूस करते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जो लोग पूरी शहर की व्यवस्था का बोझ अपने कंधों पर लिए हुए हैं उन्हें सारी मूलभूत सुविधा प्राप्त नहीं है। लोगों की पूरी बात को सुनकर और उनके हालत को  देखकर नीरज सिंह ने कहा की जल्द ही टाटा स्टील प्रबंधन , जुस्को के अधिकारीयों और जिला प्रशाशन की नज़र में इस विषय को लाकर जल्द से जल्द सारी  मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के साथ साथ यहाँ के निवासियों के घरों का मरमतिकरण का कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ किया जाये। अन्यथा यहाँ के लोगों  के सब्र का बाँध अगर टुटा तो इसका खामियाज़ा पुरे शहर को झेलना पड़ेगा। अगर टाटा प्रबंधन या जुस्को के द्वारा जल्द से जल्द कार्य नहीं शुरू किया गया तो लोग आंदोलन कर अपनी मांगों को पूरा करवाएंगे और टाटा स्टील और जुस्को की गेट पर आमरण अनशन पर बैठने को मज़बूर होंगे।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, विशाल मुखी, पिटेन मुखी, बजरंग करुआ, श्रीकांत मुखी, पिंटू मुखी समेत बस्ती के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp