Advertisement

भाजपा नेता नीरज सिंह ने गरीब परिवार को दी अंतिम संस्कार के लिए मदद, आगे भी आर्थिक सहयोग का दिया भरोसा

By Goutam

Published on:

भाजपा नेता

जनसंवाद डेस्क: कदमा ब्लॉक नंबर 4 निवासी धनेश्वर पासवान की मृत्यु शनिवार को सुबह इलाज के अभाव में हो गई। धनेश्वर पासवान कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सूचना मिलते ही भाजपा नेता नीरज सिंह बिना देर किये ही उनके आवास जाकर परिजनों से मुलाकात कर अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही आगे भी सहायता की भरोसा दिलाया।

Advertisement
Advertisement

भाजपा नेता

Dayal Builder
Srinath

बताते चलें की धनेश्वर पासवान की मृत्यु के उपरांत आसपास के रहने वाले लोगों ने भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह से मुलाकात कर परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई थी। लोगों ने भाजपा नेता नीरज सिंह को बताया कि परिवार के पास उनके अंतिम संस्कार करने के लिए भी पैसे नहीं है।

Advertisement

भाजपा नेता नीरज सिंह ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार की लचर व्यवस्था और लापरवाही का यह जीता जागता उदाहरण है। जमशेदपुर में रह रहे इस परिवार को किसी तरह की सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई। इनका इलाज समय पर ना होने के कारण आज यह परिवार इस दुख की घड़ी में है। शहर में कितने ही ऐसे परिवार हैं जिन्हें बेहतर स्वास्थ्य अथवा अन्य नागरिक सुविधाएं ना मिल पाने के कारण उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ताजा खबरें

WhatsApp