Advertisement

कुचाई प्रखंड कार्यालय में 8:30 बजे प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने झंडे को देंगे सलामी

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क/खरसावां ( रिपोर्ट-उमाकांत कर):
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुचाई प्रखंड कार्यालय में प्रातः 8:30 बजे झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया है।

Advertisement
Advertisement

जिसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने बताया कि प्रातः 8:30 बजे कुचाई प्रखंड मुख्यालय में झंडा फहराया जाएगा। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रातः 8:45 बजे, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 9:00 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय में 9:15 बजे, कुचाई थाना परिसर में 9:30 बजे, कुचाई लैंप्स में 9:45 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई में 10:00 बजे फहराया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

वही 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 12:00 बजे मध्यान्ह से प्रखंड सभागार कुचाई में स्टाफ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है इसमें सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी भाग लेंगे।

Advertisement

इसी दिन 3:00 बजे अपराह्न से बिरसा स्टेडियम कुचाई में प्रशासन एकादश बनाम नागरिक एकादशी के बीच एक मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी को ससमय उपस्थित होना अनिवार्य है।

ताजा खबरें

WhatsApp