Advertisement

प्रखंड संसाधन केंद्र कुचाई में प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर कार्यशाला का आयोजन

By Goutam

Published on:

प्रखंड

जनसंवाद डेस्क (रिपोर्ट- उमाकांत कर): सरायकेला-खरसावां जिले के प्रखंड संसाधन केंद्र कुचाई में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल रूआर-2023 कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिप सदस्य जींगी हेंब्रम छोटासेगोई पंचायत के मुखिया लुदरी हेंब्रम अरूवां पंचायत के मुखिया सरस्वती मींज बारूहातु पंचायत के मुखिया रेखा मनी उरांव बीपीओ नाथो महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर जीप सदस्य श्रीमती हेंब्रम ने कहा कि जनप्रतिनिधि, प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, सदस्य व शिक्षक पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर स्कूल के चौखट से दूर रहे 6 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को पुनः स्कूल में नामांकन करवाना सुनिश्चित करना है। वहीं मुखियाओं ने कहा कि 15 जुलाई तक चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत स्कूल छोड़ चुके बच्चों को स्कूलों में नामांकन कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी पूरी जिम्मेदारी सभी शिक्षकों पर है।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर बीपीओ श्री महतो ने कहा कि इच्छाशक्ति और संतुलित मन लगाकर कार्य करने से लक्ष्मी प्राप्ति आसानी से होती है इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लेना है।उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कि विद्यालय से बाहर रहे बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन के साथ बच्चों की उपस्थिति ई विद्या वाहिनी में दर्ज कराना जरूरी है।

Advertisement

मौके पर जिप सदस्य जींगी हेंब्रम, मुखिया लुदरी हेंब्रम, मुखिया सरस्वती मींज, मुखिया रेखा मनी उरांव, बीपीओ नाथो महतो, प्रभारी बीएओ हरिलाल राम, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार कोडा, कृष्णा मोहन महतो, आदित्य कुमार, शीतल प्रसाद साहू, राजकुमार महतो, राजेश प्रधान, सुधीर कुमार महतो आदि शिक्षक उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp