Advertisement

खेलो झारखंड के तहत कुचाई खरसावां में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

By Goutam

Published on:

खेलो झारखंड

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में बढ़ाने वाले विद्यार्थियों के लिए खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ताकि बच्चों अपने प्रतिभा दिखा सके। वहीं झारखंड सरकार शिक्षा विभाग की ओर से खरसावां कुचाई में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, बीइईओ नवल किशोर सिंह, मुखिया सुनीता तापे, मो दिलदार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर बीडीओ प्रधान माझी ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा हासिल कर कैसे आगे बढ़ सकें साथ ही बच्चों की पठन-पाठन के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जिला स्तर में अपना परचम लहराने का मौका मिलेगा।

Dayal Builder
Srinath

वहीं विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंह देव ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा का पूरा कोशिश है कि झारखंड प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभा सामने आए। उन प्रतिभा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर में अपना प्रतिभा दिखाने का मौका मिले।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, मुखिया सुनीता तापे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, मो दिलदार, मजीद खान आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp